बिहार : मालगाड़ी के 4 पहिए पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा, 6 दिन में दूसरी बड़ी घटना

By: Shilpa Tue, 17 Oct 2023 10:02:30

बिहार : मालगाड़ी के 4 पहिए पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा, 6 दिन में दूसरी बड़ी घटना

नई दिल्ली। बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर जा रही मालगाड़ी का एक बोगी डिरेल हो गई। मालगाड़ी के डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। लेकिन यह हादसा और बड़ा होने से बच गया। पार्सल वाहन के इंजन से सटी एक बोगी डिरेल हुई। जैसे ही घटना की जानकारी अधिकारियों के मिली, उसके बाद हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बोगी के चार पहिए डिरेल हुए उसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को वहीं रोक दिया। फिर इस मामले की जानकारी दानापुर कंट्रोल रूम को दी गई और उसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। बक्सर और दानापुर से रेलवे की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच की गई। बीती रात 10 बजे मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके बाद वो लाइन काफी देर तक बाधित रही। अभी भी रघुनाथपुर के पास से ट्रेनें काफी कम गति से गुजर रही हैं। इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।


ज्ञातव्य है कि पिछले बुधवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन रघुनाथपुर में डिरेल हो गई थी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। 11 अक्टूबर की रात 9.53 मिनट पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। डिब्बों में एसी थ्री टियर के 2 डिब्बे भी पलटे थे। बता दें कि 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन से कामाख्या के लिए रवाना हुई थी।

इसके बाद रघुनाथपुर में ही इंजन का चक्का डिरेल हो गया था। अब डुमरांव में मालगाड़ी के डिरेल होने से रेलवे के प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रेलवे भी अब सतर्क हो गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com